-->

DNA UPDATE

NEWS - छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुआ बूस्टर डोज़ लगाने का अभियान, लोगो मे दिखा उत्साह।

रायपुर ::  भारत मे कोरोना जिस गति से फैल रहा है, सभी राज्य सरकारे इसे रोकने के लिए पूरी तैयारी कर रही है और कोरोना के नए वैरिएंट को रोकने के लिए भी बूस्टर डोज़ लगाने की तैयारी हो चुकी है,  छत्तीसगढ़ में आज से तीन श्रेणियों में लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने अभियान शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज रायपुर में सबसे पहले बूस्टर डोज स्वास्थ्य कर्मी नरेश साहू ने मेडिकल कालेज पहुंचकर लगवाया। बता दें स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष या अधिक की आयु के ऐसे व्यक्ति जो किसी बीमारी से ग्रस्त हो उन्हें बूस्टर डोज के रूप में तीसरा टीका लगाया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए बूस्टर डोज लगवाने में लोगों में उत्साह दिख रहा है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. वीआर भगत ने बताया कि मार्च 2021 तक दोनों डोज लगवाने वाले इसके दायरे में आ रहे हैं। सरकार कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड व कोवैक्सीन दो तरह का टीका लगा रही है। ऐसे में जिन्होंने जो टीके लगवाएं हैं। बूस्टर डोज वहीं टीका लगवाना जो पहले दो डोज लगा है। टीकाकरण केंद्रों में आधार कार्ड, वोटर आइडी व टीके का प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज दिखाने होंगे।