रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर के साथ-साथ ओमीक्रोन केसों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. गुरुवार को कुल 13 नए ओमीक्रोन केसों की पहचान हुई है. अब तक प्रदेश में ओमीक्रोन के कुल 21 केस दर्ज किए गए हैं. राज्य में कोरोना की तीसरी लहर का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. प्रतिदिन लगभग 9 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है.
