-->

DNA UPDATE

WEATHER UPDATE- छत्तीसगढ़ के पठारी इलाकों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी, कड़कती ठंड से हुआ जनजीवन प्रभावित।

छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड  की स्थिति बनी हुई। सरगुजा संभाग ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पठारी इलाकों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज मैनपाट व सामरी पाट में पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से ओस की बूंदे जम गई। वहीं ठंड से कई जनजीवन प्रभावित हुआ है।
इधर कोरिया जिले के बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। अमरकंटक में भी पारा 5 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि प्रदेश का मौसम साफ है वहीं दोपहर में  धूप पड़ रही है। बावजूद इसके दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आज शीतलहर चलने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने से ठंड से राहत मिल सकती है।