DHAMTARI:-यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने पहुंचे विधायक अपने बूथ में - DNA

NEWS UPDATE

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

DHAMTARI:-यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने पहुंचे विधायक अपने बूथ में



धमतरी- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा आज मन की बात के तहत विभिन्न विषयों पर चर्चा रखी, जिसको सुनने विधायक रंजना डीपेंद्र साहू अपने बूथ हाटकेश्वर वार्ड में जाकर बूथ पालक, पन्ना प्रमुख, एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात को श्रवण किए। विधायक ने श्रवन कर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने पुनः हमारे भारत देश को गौरवान्वित करने का पल देते हुए हमारी भारतीय पुरातत्व से जुड़ी अनोखी शिलालेखों, मूर्तियों को भारत में वापस लाकर हमें भारतीय संस्कृति को विदेश से हमारे भारत देश में लाया गया, जो हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है, साथ ही प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज भारत शासन के योजनाओं का लाभ उठाकर महिला शक्ति अद्वितीय रूप से विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों के साथ साथ वनांचल एंव पहाड़ी अंचलों में भी स्वच्छता के लिए जागरूक होकर एक साथ स्वच्छ भारत बनाने के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दे रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री जी की स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, सबका-साथ, सबका विकास, सबका-विश्वास, उनका वक्तव्य आज पूर्ण रूप से सफल हो गया है। इसी तरह बुथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि धमतरी जिले में कमल सखी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के सैकड़ों महिलाओं को जोड़ने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर घर-घर तक पहुंचाने में सार्थक पहल करने का एकमात्र उदाहरण कमल सखी है, इसके माध्यम से अब केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाकर गरीब परिवार खासकर महिलाएं जागरूक को होकर आगे बढ़ रही हैं, और इसका लाभ उठा रही हैं। कमल सखी के द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि कमल सखी से महिला सशक्तिकरण में मजबूती आएगी, वही पन्ना प्रमुख को लेकर विधायक ने कहा कि भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है पन्ना प्रमुख, पन्ना प्रमुख  पूरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर संगठन को मजबूत बनाता है। मन की बात सुनने के लिए मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, नीलू रजक, भगवानी सिन्हा, गणेश विश्व, मधु मिनपाल, पूर्णिमा ध्रुव, विमला महार, गीत देवांगन, संतोषी साहू, सूर्य कांत साहू, विक्की, कामदेव, भवानी सिन्हा सहित विभिन्न उपस्थित रहे...

Pages