-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:-चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर विधायक ने की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

 


धमतरी- अपने बूथ पर मन की बात श्रवण करने के उपरांत विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के म महानायक महान देशभक्त और मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आज़ाद जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए। विधायक ने नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, उनके हुंकार मात्र से इंकलाब के नारों से पूरे दुश्मन कांपने लगते थे, "आजाद" के आजाद विचारों से ही भारत देश में आजादी की एक मिसाल जली जो आगे चलकर स्वतंत्रता के लिए अनमोल कड़ी साबित हुई। उनका योगदान हमारे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय हैं। इस अवसर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, नीलू रजक, भगवानी सिन्हा, गणेश विश्व, मधु मिनपाल, पूर्णिमा ध्रुव, विमला महार, गीत देवांगन, संतोषी साहू, सूर्य कांत साहू, विक्की, कामदेव, भवानी सिन्हा श्रद्धासुमन अर्पित करने उपस्थित रहे।