-->

DNA UPDATE

Cylinder rate increase:: घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, पढ़िए पूरी खबर

LPG Cylinder Rate: गुरुवार 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस महीने दूसरी बार बढ़ोतरी की गई। 14.2 KG वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई है जबकि 19 KG वाला कमर्शियल सिलेंडर 8 रुपये महंगा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब देश भर के लगभग सभी शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से अधिक हो गई है। दिल्ली और मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये है, कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1029 रुपये होगी, और चेन्नई में इसकी कीमत आज से 1018.5 रुपये होगी। इससे पहले 7 मई को रसोी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तब भी घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा किया गया था।