धमतरी :: राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धमतरी जिले में शनिवार 21 मई से जनसम्पर्क विभाग की ओर से तीन कला जत्था/नाचा दल द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने निर्देशित किया है कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले इन सभी नाचा कार्यक्रमों और कला जत्था का व्यापक प्रचार-प्रसार मुनादी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। गौरतलब है कि शनिवार 21 मई को धमतरी विकासखण्ड के नवागांव कंडेल, झिरिया, सारंगपुरी में ज्योति कलश सेवा संस्थान नाचा दल, नगरी विकासखण्ड के भोथापारा, अमलीपारा, केरेगांव में माटी के सिंगार नाचा दल तथा कुरूद के ग्राम कोड़ापार, चटौद और कोड़ेबोड़ में जनहित चिंतक सेवा समिति नाचा दल द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

