धमतरी। हजरत शाह अब्दुल रहमानी रहमतुल्लाहअलैह (मिलवाले बाबा) मकई चौक का उर्सपाक 24 मई से 26 मई तक मनाया जा रहा है। मिल वाले बाबा उर्स मुबारक कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई मंगलवार रात बाद नमाज ईशा संदल सिहावा चौक मदरसा से निकलकर आस्ताने औलिया पर पेश की जाएगी। 25 मई बुधवार को दोपहर लंगर, शाम को शरबत का वितरण किया जाएगा। रात में सुफियाना कलाम पेश किया जाएगा। 26 मई गुरूवार सुबह बाद नमाज फज्र कुल शरीफ की फातिहा रखी गई है। उर्स मुबारक कमेटी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मिलवाले बाबा की दरगाह कौमी एकता की मिसाल है। यहां विभिन्न धर्म समुदाय के लोग अपनी मन्नत लेकर उनकी दरगाह में पहुंचते हैं। जहां उनकी मुराद पूरी होती है।

