-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:: जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए,आगामी एक जून से होगा प्रभावी

धमतरी :: छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार आगामी मानसून 2022 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर  पी.एस. एल्मा ने जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722 232249 है। उक्त नियंत्रण कक्ष आगामी एक जून से प्रभावी होगा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिला स्तर पर  ऋषिकेश तिवारी संयुक्त कलेक्टर (मोबाइल नंबर 9425281258) को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि  पीएल भूआर्य अधीक्षक भू अभिलेख (मोबाइल नंबर 9424105860) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी संबंधित तहसीलदार को बाढ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। धमतरी तहसीलदार  केतन भोयर, कुरूद  तारसिंह खरे, भखारा  हनुमंत सिंह श्याम, मगरलोड  विवेक कुमार गोहिया और नगरी तहसीलदार  नीलकण्ठ जनबंधु को प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।