धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक पुलिस चौकी के पास लगाई गई एक होर्डिंग विवादों में है.. भाजपा मेघा मंडल की तरफ से लगाई गई होर्डिंग में बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है कि, बड़ी करेली चौकी में काम हो तो बिना पैसे के नही हो सकता, ये एक बड़ा आरोप है धमतरी पुलिस और कांग्रेस शासन पर.
दरअसल धमतरी जिले के बड़ी करेली चौकी में एक होर्डिंग काफी चर्चाओं में है उसमें लिखे शब्द पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे है हालांकि इस मामले में जिला भाजपा नेतृत्व ने स्वीकार किया कि ये होर्डिंग भाजपा ने ही लगवाया है, इसके पीछे का उद्देश्य कांग्रेस शासन को जगाना है, भाजपा ने आरोप लगाया कि, थानों में लोगो से बात बात में पैसे मांगे जा रहे हैं,
भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध रोकने की बजाए अवैध वसूली कर रही है जरूरी कामो को लटकाकर रखा जाता है जनप्रतिनिधियों से बहस की जाती है ऐसे लोग कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे है
इधर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसे दुष्प्रचार कहा है, वही धमतरी पुलिस के बड़े अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
कवींद्र जैन, भाजपा महामंत्री
टी एस सिंहदेव, मंत्री छग

