DHAMTARI:: पद्म पुरस्कारों के लिए खेल विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित - DNA

NEWS UPDATE

शुक्रवार, 17 जून 2022

DHAMTARI:: पद्म पुरस्कारों के लिए खेल विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित


धमतरी :: गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष पद्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 हेतु पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 10 अगस्त तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है और इसमें उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है। इसे सभी क्षेत्रों/विषयों- जैसे कला, साहित्य, शिक्षा खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि के क्षेत्र में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। इसके लिए नामांकन केवल ऑनलाइन पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन में अनुशंसित व्यक्ति की उससे संबंधित क्षेत्र अथवा विषय में  विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए विवरणात्मक रूप से प्रशस्ति-पत्र सहित उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में उल्लेखित सभी प्रासंगिक जानकारी दी जानी चाहिए। ऑनलाइन नामांकन के पश्चात् उसकी छायाप्रति कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी में 10 तक जमा किया जा सकता है।

Pages