-->

DNA UPDATE

NEWS:: अभाविप धमतरी ने वृक्षमित्र अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण।


अभाविप धमतरी ने वृक्षमित्र अभियान के अंतर्गत आज स्कूल रुद्री में वृक्षारोपण किया गया एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे भारत मे वृक्षमित्र अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज धमतरी मे भी रुद्री स्कूल  मे वृक्षारोपण किया गया, जहा सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं प्राचार्य महोदय ने वृक्षारोपण किया। साथ ही वृक्षारोपण का महत्व बच्चों को बताया गया और संकल्प लिया गया कि हम सिर्फ पौधे लगाकर उसे छोड़ेंगे नहीं बल्कि संकल्प के साथ उस पौधे की देखरेख करेंगे एवं उन्हें सुरक्षित रखेंगे।




 जिला संयोजक पूजा यादव ने बताया कि आज रुद्री स्कूल में वृक्षारोपण किया गया है जिसमें वृहद रूप से हम सभी ने वृक्षारोपण किया एवं संकल्प लिया। मिशन प्लांटेशन के निमित्त हम 1 सप्ताह से यह अभियान चला रहे हैं आइए हम सब मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं । साथ ही विद्यार्थियों के साथ संकल्प लिया जाएगा कि हम सिर्फ पौधे लगाकर उसे छोड़े नहीं बल्कि उनकी उचित देखभाल और उन्हें  सुरक्षित रखें। 


नगर मंत्री सुभाष यादव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा पूरे धमतरी मे यह अभियान 1 सप्ताह से चलाया जा रहा है जिसके निमित्त आज रुद्री स्कूल में 250 से अधिक वृक्ष लगाया गया है,   इस अवसर पर नगर सह मंत्री वन्दना कोसरिया, सूरज साहू, राजा शर्मा,वीना साहू रुद्रनिश साहू, नीलम, केशर,विनय, अजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे