-->

DNA UPDATE

Swine flu in chhattisgarh:: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मिले 3 नए मरीज, पढ़िए पूरी खबर।


रायपुर:: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीजे मिले हैं। इनमें से दो मरीज राजधानी से हैं। अब तक राजधानी में स्वाइन फ्लू के 11 मरीजों की पहचान हो चुकी है। दुर्ग में कुल सात मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब इनकी संख्या बढ़कर 31 हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव प्रकरणों की संख्या 14 बताई जा रही है। वहीं, कबीरधाम में एक बच्ची की मौत के बाद उनके स्वजनों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई थी, लेकिन स्वजनों में किसी प्रकार का लक्षण नहीं पाया गया।