-->

DNA UPDATE

DIWALI FESTIVAL START:- पाँच दिवसीय त्योहार दीवाली का आज से आरंभ , बाजारों में बढ़ी रौनक।

DIWALI 2021:-  इस साल 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ज्यादातर परिवार के सदस्य महामारी से जूझ रहे थे। मार्च से लेकर अक्टूबर तक के अनेक पर्व त्यौहार सादगी से मनाए गए। अनेक समस्याओं के दर्द भूलकर अब लोग दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए उत्सुक हैं। इस बार 30 फीसदी तक सभी पूजन सामग्री महंगी हो चुकी है।

इसके बावजूद बाजार में पूजन सामग्री खरीदने लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।   बाजारों के अलावा सभी मोहल्लों के चौक, चौराहों पर पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी है और धनतेरस का आगाज होते ही दीपावली पर महालक्ष्मी का पूजन करने पूजन सामग्री खूब खरीदी जा रही है। पूजन सामग्री महंगी होने के बाद भी खूब बिक रही है। दीपावली के दिन बाजार में भीड़ का रेला उमड़ेगा। भीड़ से बचने के लिए धनतेरस पर ही मंगलवार को सुबह से बाजार में खरीदारी की जा रही है