सड़कों में मवेशियों के खुले में घूमने से जहां यातायात प्रभावित होती है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसके मद्देनजर पिछले दिनों कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने इस संबंध में बैठक भी ली थी। आज पुनः कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि मवेशी अगर सड़कों पे पाए जाते हैं, तो उसके मालिक को नोटिस ज़ारी किया जाए। इसमें ढील और कोताही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उक्त निर्देश उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, आयुक्त नगर निगम को दिए हैं।