-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- एनएसयूआई के बैठक में सम्मिलित हुये धमतरी के कार्यकर्ता


धमतरी :- एन एस यू आई छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष  नीरज पांडेय के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें बतौर अथिति पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव शुक्ला एवं आकाश शर्मा शामिल हुए।


आकाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है इसमें काम करने वाले कई कार्यकर्ता आज छत्तीसगढ़ की राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे उन्होंने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय का उदाहरण देते हुये कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार किया । 





प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे ने जल्द से जल्द जिला पदाधिकारी ,विधानसभा पदाधिकारी व ब्लॉक स्तर पदाधिकारियों के नियुक्ति के साथ महाविद्यालय व स्कूली छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई के विचारधारा से जोड़ने की बात कही । 


इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रम व आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई जिसमे मुख्यरूप से  संगठन सदस्यता अभियान, रेल आंदोलन,संगठनात्मक नियुक्ति,छात्र महापंचायत, यूथ कार्निवल जैसे पंचसूत्री मुद्दे रहे।

इस बैठक में धमतरी से जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, योगेश साहू,अंकुश देवंगन, कुलदीप गुरूपंच,प्रीतम सिन्हा, नोमेश सिन्हा,पारस मनी साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी, सहित सोशल मीडिया एवं लीगल सेल के पदाधिकारी मौजूद थे।