-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- कबड्डी देखकर लौट रहे दो युवकों पर दंतैल हाथी ने किया हमला,एक की मौत।

धमतरी। कबड्डी देखकर लौट रहे दो युवकों पर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। कुचलने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के अस्पताल भेज दिया गया है। इधर घटना की जानकारी होने पर वन विभाग मौके पर मौजूद है, लेकिन पुलिस की लेटलतीफी को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे से मिली जानकारी के अनुसार 28 सितंबर की रात ग्राम पंचायत अरौदडुबान में कबड्डी स्पर्धा देखने ग्राम पंचायत चनागांव निवासी प्रियेश नेताम और संदीप कुंजाम आए थे।

ग्राम सिलतरा की ओर जा रहे थे, रास्ते पर एक दंतैल हाथी सामने में आ गया। हाथी ने दौड़ाकर दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर प्रियेश नेताम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि संदीप कुंजाम गंभीर रूप से घायल हो गया। 29 सितंबर की सुबह ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ी तो घायल संदीप कुंजाम को ग्रामीणों ने नरहरपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है। वहीं घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है।
रेंजर महादेव कन्नौजे टीम के साथ सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और हाथी के हमले से एक युवक की मौत होने की जानकारी केरेगांव पुलिस को सुबह 8 बजे दे दी है, लेकिन 11 बजे तक घटनास्थल पर पुलिस के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।