-->

DNA UPDATE

Weather update:- मौसम विभाग का अनुमान प्रदेश में हल्की बारिश के आसार

प्रदेश में बुधवार को मानसून द्रोणिका के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गौरतलब है कि आने वाले दो से तीन दिनों में देशभर से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई भी संभावित है। इसके चलते ही अब लगातार वर्षा या भारी वर्षा के आसार नहीं है। प्रदेश में अभी तक 1,242 मिमी से अधिक वर्षा हुई है।

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहा। बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा से मौसम में थोड़ी ठंडकता रही। सूरजपुर में पांच सेमी, दरभा-टोकापाल-छिंदगढ़ में चार सेमी, अंबिकापुर में तीन सेमी वर्षा हुई। साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। प्रदेशभर में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास है। यह 3.1किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है।