-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- राज्य की टीम द्वारा जिला रेडक्रॉस कार्यालय का ऑडिट किया गया।

 राज्य रेडक्रॉस कार्यालय के द्वारा जिला कार्यालय रेडक्रॉस शाखा धमतरी का ऑडिट किया गया। विदित हो कि जिले में रेडक्रॉस कार्यालय का संचालन कलेक्टर परिसर में प्रथम तल में कमरा नम्बर 40 में किया जा रहा है। कलेक्टर महोदय के निर्देश पर तथा मुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी. के. तुर्रे के मार्गदर्शन पर रेडक्रॉस द्वारा निरन्तर समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किये जा रहे है। जिले में सभी जनपदों में 100 से अधिक ब्लॉक कॉउंसलर नियुक्त किये गए है। जिनके द्वारा निरन्तर सेवा कार्य एवं शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार, क्रियान्वयन में मदद किये जाते है। साथ ही हजारों के संख्या में स्कूल/महाविद्यालय/आईटीआई/पॉलीटेक्निक के वॉलिंटियर्स सेवा कार्य हेतु सक्रिय है। 60 से अधिक की संख्या में आजीवन सदस्य एवं एक-एक संरक्षक सदस्य और उप संरक्षक सदस्य बने हुए है। पूरी रेडक्रॉस टीम के द्वारा अनवरत जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, सामग्री वितरण, सेवा कार्य एवम विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इन सभी गतिविधियों का ऑडिट/निरीक्षण/परीक्षण किया गया। राज्य टीम के द्वारा आरटीओ कार्यालय का भी भ्रमण कर वांछित जानकारी एकत्रित की गई। राज्य स्तर पर धमतरी जिले का प्रदर्शन विगत 2 वर्षों में उत्कृष्ट रहा है। वर्ष 2021 में जिले को उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल पुरुस्कार भी प्राप्त हुआ है।राज्य की टीम द्वारा जिले के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की गई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की गई। राज्य से  समीर यादव राज्य समन्वयक,  अंजलि गुगेल लेखा विभाग,  स्नेहा वर्मा एवम चंद्रकुमार पनका उपस्थित हुए।