धमतरी - पावन नवरात्रि पर्व के शुभारंभ अवसर पर विधायक की अनुशंसा से धर्मस्व विभाग से स्वीकृत शीतला माता मंदिर प्रांगण में ज्योति कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीण पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक ने लोकार्पण शीतला माता मंदिर मे पूजा अर्चना कर फीता काटकर किए। विधायक ने कहा कि माता की कृपा का अनवरत वर्षा समस्त क्षेत्रवासियों में हो, माता के प्रति आस्था, सच्ची श्रद्धा भक्ति ही मां भगवती को प्रसन्न कर देती है, शक्ति की उपासना का नवरात्रि पर्व आज से प्रारंभ हो गया है और इस पावन अवसर पर शीतला माता के प्रांगण में ज्योति कक्ष निर्माण हो जाने से बहुजन हिताय सर्व मंगल हेतु हम सभी के आस्था के दीप इस प्रांगण में प्रज्वलित होगा, निश्चित ही माता के प्रति आस्था रखने से सबका जीवन सफल हो जाता है, उनकी दिव्य ज्योति से हमारा जीवन प्रकाशमय हो जाता है, नवरात्र में नौ दिनों तक संपूर्ण क्षेत्र ममतामई मां के भक्ति में लीन रहते हैं और सदैव माता आदिशक्ति भवानी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखती है, उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को नई ऊंचाइयां प्रदान करते हुए जीवन को सुखमय बनाती है। विधायक ने समस्त अंचल वासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। मण्डल अध्यक्ष मुरारी यदु ने नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि निर्माण कार्य विकास की पहचान है और इस क्षेत्र में विकास कार्य विधायक द्वारा निरंतर हो रहा है, समस्त ग्रामीणों को शीतला माता मंदिर में ज्योति कक्ष निर्माण की बधाई दिए।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, नीलू रजक, ग्राम पटेल यक्ष कुमार साहू, भाजपा वरिष्ठ दीनदयाल चौधरी, पुर्व सरपंच दीपक वैष्णव, हाई स्कूल विधायक प्रतिनिधि गैंदलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि खिलेंद्र सेन, रोहित साहू, सचिव धनेंद्र साहू, ग्रामीण बस्ती समाज अध्यक्ष भीषम साहू, बैगा सत्यवान ध्रुव, उपसरपंच मनटोरिया बाई, पंच नोमेश्वर साहू, भुवन साहू, फलेश्वरी साहू, बिमला बाई, पूर्णिमा साहू, पेमीन साहू, पुनेश्वरी यादव, राधा ध्रुव, नामदेव साहू, जुगल साहू, मन्नु ध्रुव, छबलुराम साहू, भुखन साहू, बिसम्भर साहू, घनेश्वर साहू, चिंता राम साहू, पंचायत सचिव दशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार ग्राम पंचायत सरपंच पवन साहू ने किया।

