-->

DNA UPDATE

Exam cancelled :- पहली से आठवीं तक के प्रश्न पत्र इंटरनेट पर लीक,माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रदद् की परीक्षा।

बिलासपुर:- माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी पहली से आठवीं कक्षा की तिमाही परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गए हैं। इसके बाद परीक्षा रदद् कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डा. आलोक शुक्ला ने सभी डीईओ को आदेश जारी कर परीक्षा निरस्त होने की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि स्कूल अपने तरीके से परीक्षा ले सकते हैं। 
पहली से आठवीं तक के बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता के आकलन के लिए राज्य सरकार ने इस बार निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन का निर्णय लिया था। 26 से 29 सितंबर तक पहली से पांचवीं की परीक्षा और 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक छठवीं से आठवीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा होनी थी। परीक्षा में चार दिन शेष रहते ही सारे विषयों के प्रश्न पत्र इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया जिसके कारण परीक्षा रद्द कर दी गयी।