-->

DNA UPDATE

SUICIDE NEWS:- पति की शराब की लत से परेशान होकर पत्नी गयी मायके,पति ने जहर खाकर दे दी जान।

इंदौर के मालवीय नगर में ड्राइवर शैलेंद्र चौहान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या के पूर्व उसने पत्नी खुशबू के नाम तीन वीडियो बनाए। खुशबू उससे नाराज होकर मायके चली गई थी।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय शैलेंद्र बाबूलाल चौहान की वर्ष 2008 में खुशबू से शादी हुई थी। शराब पीने की आदत के कारण शैलेंद्र और उसकी पत्नी खुशबू में विवाद होता रहता था। गुस्सा होकर खुशबू रेवती ग्राम स्थित मायके चली गई थी। शुक्रवार को शैलेंद्र ने मोबाइल में वीडियो बनाया और कहा कि वह उसे बहुत प्यार करता है। उसके लिए जान दे रहा है। इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। पुलिस पहुंची तब उसका शव खुशबू की साड़ी से लिपटा हुआ था।
पुलिस ने शैलेंद्र के शव का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।