NEWS:- कुत्ते को कार में बांधकर घसीटने वाले डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज....सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था वीडियो। - DNA

NEWS UPDATE

सोमवार, 19 सितंबर 2022

NEWS:- कुत्ते को कार में बांधकर घसीटने वाले डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज....सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था वीडियो।

 जोधपुर । यहां एक डॉक्टर (प्लास्टिक सर्जन) ने रविवार को क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसके घर में स्ट्रीट डॉग घुसा तो उसने अपनी गाड़ी में उसे बांधकर 5 किलोमीटर तक घसीटा। कुत्ता लहूलुहान हो गया। उधर से गुजरते लोगों ने यह सीन देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने डॉक्टर की कार के आगे बाइक खड़ी कर रोका और कुत्ते को छुड़ाया। एंबुलेंस बुलाई गई और कुत्ते को हॉस्पिटल भेजा गया। डॉक्टर पर पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज हुआ है।





डॉक्टर के घर में घुसता था कुत्ता

जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बतौर प्लास्टिक सर्जन तैनात डॉ. रजनीश गालवा शहर की सबसे पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ता डॉक्टर गालवा के घर में अक्सर घुस जाता था। रविवार दोपहर भी ऐसा ही हुआ। स्ट्रीट डॉग उनके घर में घुस गया। इससे डॉक्टर गालवा गुस्सा गए। उन्होंने रस्सी ली और कुत्ते के गले में बांध दिया। उसे घसीटते हुए बाहर लेकर आए।


उन्होंने रस्सी को अपनी कार में बांध दिया और कार को तेज गति से दौड़ाने लगे। बेचारा कुत्ता कार के पीछे भागता रहा। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह बीच-बीच में सड़क पर घिसट भी रहा था। उसके पूरे शरीर में जख्म हो गए।


शास्त्री सर्किल पर हृदयेश सिंह व अपर्णा जस्सा समेत अन्य लोगों ने डॉक्टर की यह हरकत देख ली। फाउंडेशन के लोगों ने घायल कुत्ते के लिए अपनी एंबुलेंस बुलाई तो डॉक्टर ने हंगामा कर दिया। उसने शास्त्रीनगर थाने को कॉल कर दिया। पुलिस भी आ गई। फाउंडेशन सदस्य कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने भी एंबुलेंस को रोक कर रखा। इसके बाद दिल्ली से मेनका गांधी ने शास्त्री नगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह को फोन किया, तब एंबुलेंस को छोड़ा। फाउंडेशन के हितेश ने बताया कि हमने पुलिस में रिपोर्ट दी है। थाना इंचार्ज ने कहा कि अपर्णा बिस्सा ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Pages