रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर से केरल के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और हिमाचल प्रदेश की बैठक में शामिल होने जा रहा हूं।
इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा हुंकार रैली पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, बहुत अच्छा है, स्वागत है उनको करना चाहिए। इससे पहले रमन सिंह से पूछ लें कि 15 साल में आखिर क्यों शराबबंदी नहीं की ? दूसरी बात यह है कि प्रदेश महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, इसके बारे में भी बात कर लें।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी को भी धरना में बुलाए। प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सके महंगाई इतना बढ़ क्यों रही है? खाद्य तेलों के दामों में इतना वृद्धि क्यों हो रही है।

