-->

DNA UPDATE

VASTU TIPS FOR FESTIVAL:- दिवाली की सफाई में घर से बाहर कर दे ये चीजें, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

दिवाली का त्योहार जल्द ही मनाया जाने वाला है। इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके लिए लोगों ने हर बार की तरह अभी से साफ-सफाई शुरू कर दी है। साथ ही सभी खरीदारी में भी जुट गए हैं। दिवाली का त्योहार हमारे देश में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मां लक्ष्मी के आगमन से पहले सभी अपने घरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लेते हैं। लेकिन दिवाली पर घर में कुछ चीजें रखना अशुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि दिवाली शुरू होने से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।
जूते-चप्पल


अक्सर घरों में देखा जाता है कि लोग पुराने फटे हुए जूते चप्पल को भी घर में रखकर रखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि दिवाली से पहले घर में पड़े जूते-चप्पलों को घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। और मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती।


टूटे बर्तन

घरों में टूटे बर्तन रखना वैसे भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में स्टील, प्लास्टिक, तांबे या फिर बेकार पड़े बर्तन हो तो उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। इन्हें कबाड़ में बेचा जा सकता है।

खंडित मूर्ति

घर में किसी भी देवी-देवता की खंडित मूर्ति नहीं होना चाहिए। घर के पूजा स्थान पर ऐसी मूर्तियों के होने से वास्तु दोष बढ़ता है। ऐसी मूर्तियों को दिवाली शुरू होने से पहले ही जल में प्रवाहित कर दें। घर में नई मूर्तियां स्थापित करें इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।