धमतरी. संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती को लेकर सुबह से ही नामदेव समाज में अपार उत्साह रहा। मुख्य समारोह दाजी मराठी स्कूल में हुई।
रविवार को नामदेव समाज की ओर से संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 752वीं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर में निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आगे-आगे बैंड बाजे की धून पर युवाओं की टोली नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए दाजी मराठी स्कूल परिसर पहुंची, जहां संत नामदेव महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर समाजजनों ने संत शिरोमणी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज के अध्यक्ष दिनेश नामदेव ने संत शिरोमणी नामदेव महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज की एकता और भाईचारे पर बल दिया। युवा मंच के राजा नामदेव ने कहा कि संत नामदेव महाराज के बताए मार्ग पर चलकर हम एक और नेक समाज की स्थापना कर सकते हैं, इसलिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर सामाजिक उत्थान में भूमिका निभानी चाहिए। देर शाम को मंचीय कार्यक्रम के बाद रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण नामदेव, प्रवीण नामदेव, नवल किशोर नामदेव, ललित नामदेव, सुनील नामदेव, बिटृटू नामदेव, सुनील कुमार, अनिल कुमार, वर्षा नामदेव, ज्योति नामदेव, मंजू नामदेव,प्रीति नामदेव, पुष्पा नामदेव आदि मौजूद रहे।