-->

DNA UPDATE

Cg board exam time table:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10 वी 12 वी परीक्षा का टाइम टेबल


रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा साल 2022-23 के टाइम टेबल आ गए हैं। छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 12वीं और 2 मार्च से दसवीं की बोर्ड परीक्षा होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2022 से शुरू होने जा रही है। यह 31 मार्च 2023 तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक होगी। बता दें दसवीं बोर्ड परीक्षा में 3,40,000 और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 3,30,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। टाइम टेबल को विस्तार से जानने के लिए मंडल के वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।