-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- मिशन मोबाइल के तहत सायबर टीम और पुलिस ने किया 110 मोबाइल रिकवर, मोबाईल मिलने के बाद मालिकों में दिखी खुशी...


धमतरी पुलिस की मिशन मोबाइल तलाशी के तहत 110 लोगों को उनके गुमे और चोरी गए मोबाइल फोन वापस किये गए.बताया गया कि रिकवर मोबाइल की कीमत 14 लाख 30 हजार है. मंगलवार को कोतवाली स्थित जनसंवाद में धमतरी एसपी ने अपने हाथों से लोगो को उनके फोन वापस किये. अपना गुमा फोन वापस मिलने से मोबाइल मालिकों के चेहरे पर जो खुशी थी. वो देखने लायक थी. दरअसल एक बार फोन गुम जाने के बाद. लोग वापस मिलने की उम्मीदें ही छोड़ देते है. मोबाइल फोन में लोगो के जरूरी फ़ोटो वीडियो और कई अहम दस्तावेज भी रहते हैं. धमतरी पुलिस ने एक अभियान साल भर पहले शुरू किया था. जिसके तहत अब तक 400 से ज्यादा लोगो को उनका गुमा हुआ फोन वापस दिया जा चुका है।


मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने थाना कोतवाली परिसर स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को बुलाकर सुपूर्द किया । मोबाइल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर धमतरी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कियाइनमे से कई मोबाइल धारकों को अपना गुम मोबाइल वापस मिलने की किसी भी प्रकार से उम्मीद नही थी, किन्तु धमतरी पुलिस की साइबर तकनीकी टीम के द्वारा लगातार प्रयासों से ना केवल गुम हुये मोबाइल को रिकवर किया, बल्कि उक्त सभी मोबाइल को उनके मोबाइल धारकों को दिया गया है।जानकारी के अनुसार फरवरी में 100 एवं अप्रैल में 103 मोबाईल रिकवर कर मोबाईल धारकों को वापस किए गए हैं। 





गुम मोबाइल मिलने पर निकटतम थाना में जमा करें


 इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चर्चा करते हुए बताया कि धमतरी पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी मोबाइल पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति बिना रसीद के कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध करा रहा है, तो ऐसा संभव है कि वह मोबाइल चोरी का हो अथवा किसी अपराध हेतु उक्त मोबाइल का प्रयोग किया गया हो।ऐसी परिस्थिति में तुरंत अपने निकटतम थाने में इसकी सूचना देकर आप एक सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकते हैं। साथ ही मोबाइल स्वामी को होने वाले आर्थिक क्षति से भी बचा सकते हैं। अपना मोबाइल सुरक्षित रखें क्योंकि मोबाइल में सबका अपना पर्सनल डाटा होता है जिसको पाने वाला कोई भी गलत उपयोग कर सकता है।


 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू,डीएसपी शेर सिंह बंदे, निरी.गगन वाजपेई उपस्थित थे।  मोबाइल रिकवर करने हेतु चलाए गए इस विशेष अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, सउनि.अनिल यदु,प्रआर.देवेंद्र राजपूत,आरक्षक कमल जोशी,धीरज डडसेना, कृष्णा पाटिल,आनंद कटकवार एवं सितलेश पटेल,विकास द्विवेदी,झमेल राजपूत, विरेंद्र सोनकर शमिल रहे।