DHAMTARI:- राइस मिल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,कर्मचारियों को दिलाई गई मतदान की शपथ’ - DNA

NEWS UPDATE

सोमवार, 6 नवंबर 2023

DHAMTARI:- राइस मिल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,कर्मचारियों को दिलाई गई मतदान की शपथ’

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर और सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जिले में जोर पकड़ रहीं हैं। इसके तहत स्कूल, कॉलेज ऑयल और राइस मिलों सहित विभिन्न विभागों के शिविरों और बैठकों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम श्यामतराई मे स्थित विजटेक राइस मिल मे कार्यरत श्रमिकों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्रम विभाग धमतरी द्वारा आज मतदान हेतु जागरूक करते हुए शपथ दिलाया गया, जिसमे श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक निम्मी पटेल एवं राइस मिल के संचालक और श्रमिक उपस्थित रहें।         



         

                      शपथ में कहा गया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही ’बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान’, संबंधी स्लोगन का नारा भी लगाया गया।

Pages