-->

DNA UPDATE

DHAMTARI :: तुम मिले ,दिल खिले...35 साल बाद मिले बिछड़े दोस्त, खुशी से भर आईं आंखे...

 धमतरी में 35 वर्ष के बाद स्कूल में एक साथ पढ़े मित्र एकत्र होकर स्कूल टाइम की बातों को याद किया व साथ में मिलकर डांस के साथ साथ खाना खाया। बताया कि वह प्रतिदिन अपने अन्य दोस्तों के संग बात किया करते थे कि स्कूल में साथ पढ़ने वाले सभी साथियों को एक दिन एकत्र करके स्कूल टाइम के लम्हों को याद करके साथ में बैठकर खाना खाएंगे। आखिर वह दिन आ ही गया जब सभी स्कूल टाइम के साथी एकत्र हो गए। उनके साथ स्कूल समय की बातें शेयर करके पुरानी बातों को याद किया गया व मस्ती करते हुए एक साथ बैठकर खाना खाया। कहा गया कि अब उनकी तरफ से स्कूल टाइम के दोस्तों का एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें वह निरंतर एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे।





बताया गया कि इस ग्रुप को संदीप ढांढ ने जोड़ा है जो 35 साल के बाद मिले हैं इन 35 सालों में संदीप ढांढ, नीरज नेताम,सरिता असाई, विनीत विक्टर, अशोक खंडेलवाल, दीपक जैन, उमर उस्मान, नरेश पंजवानी, पराग दोशी, वासुदेव, तरुण जैन, पियूष शाह, प्रकाश पवार उपस्थित वहीं ममता गोयल, प्रवीण गोयल, मनीष, गौरी गोयल, बेनू, अजय, ये गेस्ट रहे.