-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- एक दिवसीय निकाय स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ,राम और रामायण से हमारी संस्कृति की पहचान - मोहन लालवानी

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार निकाय स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन एक दिवसीय मंगलवार को गोकुलपुर वार्ड सत्संग भवन में किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत भगवान श्री राम चंद्र की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वल कर किया गया।

    मुख्य अतिथि अध्यक्ष राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड) मोहन लालवानी ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी की आदर्शाें को जन-जन तक पहुंचाने के उददेश्य माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।आगे कहा की कहा कि प्रभु श्री राम और रामायण ऐसे दो रत्न हैं जिनसे हमारी संस्कृति महान बनती है। रामायण का एक-एक प्रसंग समाज में सफल जीवन के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन खंडेलवाल सदस्य राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड छ.ग.शासन,आयुक्त विनय पोयाम,एमआईसी सदस्य ज्योति वाल्मीकि,पार्षद सविता तोमन कंवर,पूर्णिमा गजानद रजक,उपस्थित थे।




    8 मंडलियों के बीच होगा प्रतियोगिता

     गौरतलब है कि प्रतियोगिता में 8 मंडलिया हिस्सा ले रही जिनमे श्री सरस्वती मानस मंडली दानिटोला,श्री विनायक मानस मंडली नयापारा,जय शीतला मानस मंडली महात्मागांधी वार्ड,जय गजानंद मानस मंडली भररीपारा सोरिद,जय मां काली महिला मंडली सोरिद,श्री नमन मानस परिवार आमापारा, तुलसी पूजा बालिका मानस परिवार सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड,जय गोकुलधाम मानस मंडली गोकुलपुर शामिल है। इनके द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुति दी जाएगी।

     छ.ग. अंचल के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण,संवर्द्धन तथा कलादलों के विकास के लिए वर्ष 2021 में रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है।

      इस अवसर पर राजस्व अधिकारी नोडल निखिल चंद्राकर,सहायक अभियंता विजय मेहरा,देवेश चंदेल, कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम की पूरी टीम लगी हुई है