धमतरी - बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती को समाजिक बंधुओं के साथ समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर धमतरी शहर के विभिन्न वार्डों में अनेक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा निकालकर मनाया गया, क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर सर्वप्रथम जोधापुर में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद लेते हुए समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किए एवं समस्त वार्डवासियों सामाजिक बंधुओं एवं पदाधिकारियों को जयंती की बधाई दिए। तदुपरांत विधायक ने शीतला पारा वार्ड एवं लालबागचा वार्ड में जैतखाम में पूजा अर्चना किए एवं सभी को शुभकामनाएं दिए, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा सर्व समाज के हित के लिए मानव मानव एक समान का उपदेश दिए हैं उनके बताए मार्ग पर चलना हमें चाहिए, सर्वहित के उपदेश को लेकर जो कार्य करते हैं वही संत कहलाते हैं, क्योंकि संत सिर्फ एक समाज के नहीं होता अपितु सभी का होता है इसलिए गुरु घासीदास जी सभी समाजों के लिए संत हैं जिन्होंने सत्य के मार्ग पर चलने की सीख हम को दी है। शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि जिन्होंने सामाजिक सद्भावना का उपदेश लेकर समाज का विकास किए, उसी के मार्ग पर हमें चलना है।
विधायक रंजना डीपेंद्र साहू एवं शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने वार्डवासियों, भाजपा वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किए। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ विनोद रणसिंह, दयाशंकर सोनी, शिवदत्त उपाध्याय, पार्षद बिसेन निषाद, नीलु रजक, रामूनाग, वेदराम मारकंडे, आशीष रात्रे सहित बड़ी संख्या वार्डवासी एवं समाजिक बंधुजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


