अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का प्रांत अधिवेशन ऊर्जा नगरी कोरबा में 31 दिसम्बर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक आयोजित हुआ।
यह अधिवेशन 3 दिवसीय चला। जिसका उद्घाटन मानस मर्मज्ञ संत अतुल कृष्ण भारद्वाज, अभाविप क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया,प्रदेश अध्यक्ष प्राध्यापक अमित बघेल, प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव जी ने किया। अभाविप के इस प्रांत अधिवेशन में प्रांत भर से अलग अलग जिले के छात्र प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा प्राध्यापक भी शामिल हुए। अधिवेशन में प्रस्ताव पारित हुआ और अलग अलग सत्र के माध्यम से छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित किया गया।
1 जनवरी को नगर में भव्य शोभायात्रा हुआ जिसका स्वागत शहर के अलग अलग जगहों पर किया गया साथ की नगर भ्रमण के प्रश्चत सुभाष चन्द्र बोस चौक में खुला अधिवेशन हुआ। अंतिम दिन में 2023 के लिए प्रांत कार्यकारिणी की नवीन घोषणाएं हुई जिसमे धमतरी जिले से पूजा यादव को पुनः धमतरी जिला संयोजक का दायित्व मिला, तथा प्रो.. राकेश पांडेय को महासमुंद विभाग प्रमुख का दायित्व मिला,प्रदेश कार्यकारिणी वंदना कोसरीया,मनीष साहु जय साहू को बनाया गया। विभाग छात्रा का दायित्व वैशाली प्रजापति को मिला। सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्त्ताओं को नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।