पुरातनकालीन परंपरा संस्कृति तथा मान्यताओं को आगे बढ़ाने के लिए आगे आए महिलाएं -:हेमलता शर्मा संरक्षक सर्व ब्राह्मण महिला मंच
एक दूसरे को जोड़ने का पर्व है मकर संक्रांति-: प्रभा मिश्रा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महिला मंच
हम सभी मिलकर समाज को भी कुछ देना सीखे-: बरखा शर्मा महासचिव सर्व ब्राह्मण महिला मंच
धमतरी-: मकर संक्रांति के पर्व की सार्थकता को जीवंत बनाए रखने के लिए सर्व ब्राह्मण महिला मंच ने सराहनीय पहल करते हुए समाज के सभी तबके को आपस में जोड़ने के लिए सामूहिक पर्व मनाया जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाते हुए इस बात का संदेश दिया साथी सर्व ब्राह्मण महिला मंच की प्रमुख प्रभा मिश्रा ने कहा कि समाज संस्कार को परंपरा को तथा मान्यताओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा हम मातृशक्तियों से करती है इसलिए कोई भी तीज त्यौहार समाजीक समारोह को माध्यम मानते हुए अपनी सहभागिता अधिक से अधिक देना चाहिए यही हमारा सामाजिक दायित्व तथा नैतिक धर्म है उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए हेमलता शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व एक दूसरे को जोड़ने के लिए प्राचीन काल से मनाया जा रहा है वही बरखा दीप शर्मा ने कहा कि समाज हम सब से बहुत कुछ अपेक्षा रखता है जिस पर महिला सशक्तिकरण के लिए सार्वजनिक जीवन में काम करने वाली महिलाओं को गृहस्थ में अपनी भूमिका निभा रही लोगों के साथ मिलकर समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करना आवश्यक है।
उक्त अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न कार्यों को गति देने वाली महिलाओं का भी सम्मान नगर निगम के पूर्व महापौर अर्चना चौबे,सर्व ब्राह्मण महिला मंच संरक्षक हेमलता शर्मा, पार्षद सुशीला तिवारी, अध्यक्ष प्रभा मिश्रा,महासचिव बरखा शर्मा,उपाध्यक्ष सीमा चौबे, अर्चना पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में गोमती रजक, नीलिमा सिन्हा, बच्चों को समुचित रूप से देखभाल करते हुए संस्कार प्रदान करने के लिए रितु शर्मा, स्वच्छता के लिए काम करने वाली महिलाओं में द्रोपति जांगड़े, गीता बंजारे, मधु देवागन, सहित अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया आयोजन में प्रमुख रूप से साक्छि शर्मा,नीलम शुक्ला,सुहासिनी शर्मा,रानी तिवारी,निर्मला शर्मा,निधि शर्मा,नेहा शर्मा,दिक्छा शर्मा,रजनी दुबे,शुशीला शर्मा,निशा चौबे,नीतू त्रिवेदी, सीमा उपाध्यक्ष,सपना पाण्डेय,सविता पाण्डेय,आयुषी पाण्डेय,किरण शर्मा,सरिता तिवारी,स्तुति चौबे,विभूति चौबे,गौरी मिश्रा,अनुभूति चौबे,मेघा पाण्डेय,वंदना श्रोती सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक राजेश गोपाल शर्मा,राजेन्द्र शर्मा, दीप शर्मा, विकास शर्मा,विक्रांत शर्मा,पीयुष पाण्डेय, विशाल त्रिवेदी,ननकू महाराज एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे...