DHAMTARI:- भागवत कथा के चौथे दिन की कथा सुनाई गयी,मनुष्य अपने उद्देश्य से भटक रहा है - पंडित मनोज दुबे - DNA

NEWS UPDATE

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

DHAMTARI:- भागवत कथा के चौथे दिन की कथा सुनाई गयी,मनुष्य अपने उद्देश्य से भटक रहा है - पंडित मनोज दुबे

 

मनुष्य अपने उद्देश्य से भटक रहा है।बच्चों को संस्कारवान बनाएं सत्कर्म बचपन से सिखाना चाहिए सत्कर्म हमेशा कार्य आता है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का भरसक प्रयास करना चाहिए। यह बात गोकुलपुर वार्ड के कर्मा नगर स्थित गायत्री उद्यानिकी कालेज में गजपाल परिवार द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन 23 फरवरी को कथावाचक भागवत भूषण आचार्य पंडित मनोज दुबे भर्रेगांव राजनांदगांव ने कही। 



कथावाचक आचार्य पंडित मनोज दुबे ऋषभदेव की जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि मनुष्य अपने उद्देश्य से भटक रहे हैं। जीयो और जीने दो का सिद्धांत भूल गए हैं। मनुष्य स्वार्थी हो गया है। आज लोग अकेले रहना पसंद करते हैं, जो समाज के लिए अच्छा नहीं है।उन्होंने कहा कि लोग अपने सनातन धर्म एवं कर्तव्य के प्रति सदैव उत्तरदाई रहे सभी जीव समाज और देश के लिए अच्छा कार्य करें। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सीख देते हुए कहा कि मोबाइल के अधिक उपयोग से आज के दौर में बच्चे बिगड़ रहे हैं।‌बच्चों में भी मोबाइल की लत लगने लगी है। मोबाइल के कारण कई तरह के कुसंस्कार बच्चों में आ रहे हैं। आवश्यकता होने पर ही बच्चों को मोबाइल देना चाहिए। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रख कर अच्छे संस्कार दें।

24 फरवरी को श्रीराम, श्री कृष्ण जन्म,  25 फरवरी को श्रीकृष्ण बाललीला, श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह, 26 फरवरी को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष की कथा के साथ तुलसी वर्षा होगी। 27 फरवरी को गीता सार, हवन, सहस्त्र धारा पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस दिन शोभायात्रा भी निकलेगी।

Pages