BIG BREAKING:- धमतरी में जनपद पंचायत की अध्यक्ष होंगी मनीषा साहू, इतने वोट से जीती मनीषा .. - DNA

NEWS UPDATE

शुक्रवार, 10 मार्च 2023

BIG BREAKING:- धमतरी में जनपद पंचायत की अध्यक्ष होंगी मनीषा साहू, इतने वोट से जीती मनीषा ..

 



शुक्रवार को जनपद पंचायत धमतरी में रिक्त पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया हुई. 19 फरवरी को नाराज सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी थी. प्रशासन ने 10 मार्च को चुनाव के लिए तिथि निर्धारित की इससे पहले भाजपा कांग्रेस के सदस्यों में मान मनोव्वल की प्रक्रिया चली कौन अध्यक्ष और कौन उपाध्यक्ष होगा इसके लिए रणनीति बनाई. आखिकार वो वक्त आ ही गया जिसमें जनपद पंचायत के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. नामांकन भरा गया. अध्यक्ष कांग्रेस की मनीषा साहू बनी. जिन्हें 16 वोट मिले वहीं प्रतिद्वंदी पूर्णिमा बनपेला को 8 वोट ही मिले.

Pages