DHAMTARI:- महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर शेड निर्माण के लिए दस लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति - DNA

NEWS UPDATE

बुधवार, 15 मार्च 2023

DHAMTARI:- महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर शेड निर्माण के लिए दस लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

धमतरी:- लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर धमतरी के ग्राम शंकरदाह और कुरूद के ग्राम खर्रा में शेड बनाया जाएगा। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने इसके लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत दस लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। उप संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकी से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022-23 के लिए शंकरदाह में पांच लाख रूपये और ग्राम खर्रा में पांच लाख रूपये की लागत से शेड बनाने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Pages