-->

DNA UPDATE

CRIME:- दो घरों में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई,आपत्तिजनक हालत में महिला-पुरुष गिरफ्तार...

मध्य प्रदेश  के अशोकनगर  में बीती रात पुलिस ने 2 ठिकानों पर दबिश देकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 20 से अधिक महिला और पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई में अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया।




दरअसल, पुलिस को विदिशा रोड और बायपास रोड पर स्थित घरों में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद कोतवाली, देहात और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो घरों में छापा मारा। इस दौरान दोनों ठिकानों से करीब एक दर्जन से अधिक पुरुष और 10 से अधिक महिलाओं को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने सभी आरोपियों को लेकर एसडीओपी ऑफिस लेकर पहुंची, जहां देर रात तक कार्रवाई चलती रही। पुलिस ने बताया कि 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ठिकानों में महिलाएं लंबे समय से सेक्स रैकिट का गोरख धंधा चला रही थी। आरोपियों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।