-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- गंगरेल बाजार पारा हत्यकांड का खुलासा, मां ही निकली बेटे की कातिल...

 

धमतरी पुलिस ने गंगरेल में 15 मई को  हुए युवक गणेश पटेल की हत्या का खुलासा कर दिया गया है. हत्या के आरोप में मृतक की 65 साल की माँ को गिरफ्तार कर लिया गया है. जी हाँ मां ने ही अपने बेटे को हंसिया से वॉर कर मौत के घाट उतार दिया. दरअसल गणेश पटेल की मानसिक सेहत ठीक नही थी. उसके इलाज और दवाइयों का खर्च उसकी माँ फुलेश्वरी पटेल को उठाना पड़ता था. इस खर्च के कारण घर की आर्थिक समस्या बढ़ती जा रही थी. दूसरी तरफ सास और बहू के झगड़े में भी बेटा अपनी पत्नी की तरफदारी करता था. इसी से तंग आकर जब उसकी बहु अपने मायके गई तो मौका पाकर फुलेश्वरी ने अपने बेटे की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



दरअसल पूरा मामला 15 मई का है जहां गंगरेल के बाजार पारा स्थित घर मे ही गणेश पटेल की लाश खून से लतपथ मिली थी. मौके पर रुद्री पुलिस और सायबर की टीम पहुंची थी. मामला संदिग्ध लग रहा था इसलिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई. बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से मौत का खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी. आस पास से भी पूछताछ किया गया. जिसमें मृतक के पत्नी एवं उनकी सास के साथ आये दिन घर में लड़ाई झगड़ा होना बताया गया. मृतक के माता से भी पूछताछ की गई. हत्या में संलिप्तता नजर आने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया. तब माँ फुलेश्वरी ने अपना गुनाह कबूल किया. उसने बताया कि वो अपने बेटे के ईलाज एवं बहु से लड़ाई झगड़े से तंग आ चुकी थी. करीब एक सप्ताह पूर्व उसके बेटे गणेश पटेल ने बोला कि उसके पास घर नही है और पैसा भी नही है वह अपनी बीबी के साथ पुराने घर मे आकर रहना चाह रहा था. लेकिन वह अपने बहु को साथ में नही रखना चाहती थी. जिसके कारण मेरे बेटे के साथ वाद विवाद भी हुआ था बेटे की मानसिक स्थिति बचपन से ठीक नहीं थी जिसका ईलाज मनोरोग चिकित्सालय में चल रहा था. उसके ईलाज के दवाई का खर्च भी उनके मॉ को ही उठाना पडता था. घटना के एक दिन पूर्व गणेश की पत्नी शादी में अपने मायके कांकेर चली गई थी. अपने बेटे को अकेला पाकर आरोपी मॉ ने रात में करीब 3 बजे गणेश पटेल को किचन में रखे हसिया से पेट में वार कर हत्या कर दिया. घटना में प्रयुक्त सामान को छुपाने का भी प्रयास किया जिसको पुलिस द्वारा बरामद किया गया.


पुलिस ने बताया कि आरोपी फुलेश्वरी पटेल को हत्या की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है