मध्य प्रदेश के दमोह में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां झूला झूलते समय दो मासूम बच्चे जलते चूल्हे की आग में जा गिरे, जिससे वो बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कर जांच किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक मासूम बच्ची का नाम पल्लवी है जोकरीब 4 महीने की है। वहीं दूसरे का नाम प्रिंस बताया जा रहा है, जो 4 साल का है।
घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान परिजन अपना घर का अन्य कार्य कर रहे थे। उसी समय से दोनों बच्चे गिर गए और पास मे ही जल रहे चूल्हे की आग की चपेट में आ गए। जिनमें दोनों निर्दोष बुरी तरह से झुलसे हुए हैं। उसी घटना के बाद देर रात दोनों मासूम बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती का पंजीकरण किया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।