धमतरी:- योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जहां शरीर, मन और आत्मा संयुक्त होतें हैं। योग के फायदे ही फायदे हैं, इससे कई बीमारियों का इलाज संभव है। योगासन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का संतुलन बनाए रखता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है।
योग के फायदे
मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार, शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है, बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है, अस्थमा, मधुमेह, दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। वहीं त्वचा के चमकने तथा शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है और एकाग्रता में सुधार, मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है। साथ ही चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन को शांत रखता है। रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है तथा वजन घटाना, चोट से संरक्षण करता है।
योगाचार्य संतोषी निम्बाडकर जो धमतरी जिले में आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका में रहेंगी, बताया की वे 10 वर्ष से योग कर रही है और दूसरो को भी योग सिखा रहीं हैं। उन्होंने बताया की जिले के 5-6 स्थानों में सुबह योग कक्षाएं आयोजित हैं। जिसमंे योग के विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया जाता है। इन कक्षाओं में आम लोग भी हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों व खिलाड़ियों के लिए स्पेशल योगाभ्यास करवाया जाता है।
योग ऐसे बनाता है निरोग
योगाचार्य ने बताया कि योग व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से संबंधित योग करने पर मरीजों को राहत मिलती है। खास बात यह है कि कई ऐसी बीमारियां, जिनका एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है, योग साधना से उनका इलाज संभव हो सकता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मानसिक तनाव को दूर करता है।
खिलाड़ियों के लिए योग का महत्व
शरीर को लचीला, मजबूत बनाता है, खिलाड़ियों में एकाग्रता बढ़ाता है, शरीर और मन का तालमेल बनाने में मदद करता है, स्टैमीना बढ़ाता है, हार-जीत के दौरान स्वीकार भाव को बढ़ाता है, शरीर को फूर्तीला बनाता है, चोट को सहने व चोट से बचने की क्षमता बढ़ाता है। मानसिक व शारीरिक तनाव को कम करता है। प्राण शक्ति को सक्रिय रखता है।