-->

DNA UPDATE

DHAMTARI:- शहर कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन:कहा- राहुल गांधी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की है

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा राजीव भवन धमतरी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल जी की संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में साहस काफी सराहनीय है. राहुल जी करुणा और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सत्ता के लिए सच बोलकर लाखों भारतीयों की आवाज बनें हुए है।




 इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमिनदर छाबड़ा, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, नरेश जसूजा, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष द्वय आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, तिलक सोनकर, हेमलाल निर्मलकर, केंद्र कुमार पेन्दरिया, कमलेश सोनकर, गीतराम सिन्हा, कुलेश्वर देवांगन, वातांजलि गोस्वामी, लीली श्रीवास, महिमा शुक्ला, मिलन साहू, मानिक राम साहू, पुखराज साहू, विशु देवांगन, अजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।