सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का समर्पित माना जाता है। शिवजी की आराधना के लिए ये महीना काफी सर्वोत्तम माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने और अभिषेक करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस माह शिव जी का प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के कार्य करते हैं। रुद्राभिषेक करने के साथ कई तरह की चीजें जैसे बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, आंकड़े के फूल, पंचामृत आदि अर्पित कर अभिषेक करते हैं। सावन के महीने में यदि दीपक से जुड़ा एक उपाय कर लिया जाए तो ये काफी लाभकारी माना जाता है।
शनिदेव की कृपा
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने के साथ-साथ शमी की पत्तियां भी अर्पित की जाती हैं। इससे शिवजी और शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है। यदि आप भी सावन की महीने में शमी के पौधे पास रोज दीपक जलाएंगे तो कई लाभ प्राप्त होते हैं।
सही दिशा
ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे का घर में लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। शमी का पौधा शनि देव को प्रिय होता है। घर में यदि सही दिशा में शमी का पौधा लगाया जाए तो सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन का आगमन भी होता है। शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि दोष दूर होते हैं।
दीपक जलाएं
यदि घर में शमी का पौधा है तो रोज उसके पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही घर में खुशहाली आती है। आप शमी की पौधा घर में दक्षिण दिशा में ही रखें। प्रतिदिन शाम के समय शमी के पौधे के पास मिट्टी या आटे का दीपक लगाएं। दीप प्रज्वलित करते समय मन में भगवान शिव से प्रार्थना करें।
शिव आराधना
सावन के महीने में शमी के पेड़ के पास दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही भगवान भोलेनाथ का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन में प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर भगवान शिव की आराधना करें।
शमी की पत्तियां
वहीं दुर्भाग्य और नकारात्मकता से पीछा छुड़ाने के लिए सावन के महीने में शिवलिंग पर शमी की पत्तियां जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।