आखिरकार शाहरुख खान के फैंस का इंतजार खत्म हुआ है। 'जवान' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद लोग अपना रिव्यू भी देने लगे। दर्शकों से मिले रिस्पॉन्स के मुताबिक कहा जा सकता है कि फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है। बता दें कि शाहरुख की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। एक्टर की हर एक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। 7 सितंबर यानी आज जवान दुनियाभर में रिलीज हो गए है।
इसी बीच 'जवान' के स्क्रीन काउंट की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इस फिल्म को करीब 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ओवरसीज ये आंकड़ा 4500 स्क्रीन्स के आसपास है। इस हिसाब से 'जवान' फिल्म वर्ल्डवाइड 10000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इससे पहले भी इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी इंडिया में 5500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में यह करीब 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। 'पठान' फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म जवान की समय सीमा 2 घंटे 49 मिनट के आसपास है।