शराब के लिए विवाद....विवाद बना खूनी संघर्ष का मैदान.... पिता की मौत,बेटा बहु सहित 4 घायल....6 गिरफ्तार.... - DNA

NEWS UPDATE

रविवार, 29 जून 2025

शराब के लिए विवाद....विवाद बना खूनी संघर्ष का मैदान.... पिता की मौत,बेटा बहु सहित 4 घायल....6 गिरफ्तार....





डीएनए न्यूज़/ धमतरी जिले के बेरे झर चौकी क्षेत्र अंतर्गत देर रात खूनी संघर्ष हो गया ।खूनी संघर्ष शराब को लेकर हुई थी।पहले शराब पीने पिलाने के नाम पर विवाद हुआ। विवाद इतनी बढ़ गई कि इस मारपीट में एक बुजुर्ग की हत्या हो गई। मारपीट की बीच बचाव करने के लिए मृतक के बेटे बहु पहुंचे वह भी हमले में बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी। जिसको पुलिस ने शांत करवाया था। वहीं घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में पहुंचाया गया था। पुलिस के द्वारा चौकी में बुला कर समझाइश दिया गया था। रात्रि करीब 1:00 बजे फिर विवाद बढ़ गया। और मृतक में घर पहुंच आरोपीयों काफी हुड़दंग मचाया। जहां पर लाठी डंडे घुसे बरसाया गया। मौके पर बुजुर्ग के ऊपर चाकू से हमला किया गया।जिसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक मृतक का बड़ा लड़का रमेश नवरंगे से गांव के ही सत्यम नगारची एंव करण यादव द्वारा शराब पीने पीलाने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद हुए रंजिश को लेकर करिब रात 11 बजे सत्यम नगारची, करण यादव अपने साथी रामखिलावन नेताम, टोकेश साहू, रितिक गाड़ा, लकेश ध्रुव एवं ग्राम मरौद के टेकराम सतनामी के साथ सभी लोग लाठी डण्डा लेकर घर अंदर पहुंचे।और गाली गलौच करते हुये, जान से मारने की धमकी देकर मृतक के बेटे रंजीत नवरंगे, जितेन्द्र नवरंगे, एंव शेखर नवरंगे को लाठी डण्डा से मारपीट भाग गये। मारपीट करने से जितेन्द्र नवरंगे को सिर मे ज्यादा चोट आने पर एंबुलेंस वाहन 108 को बुलाकर घायल जितेन्द्र नवरंगे को ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल कुरूद भेजा गया। जिसके बाद रात करीब 1 बजे फिर से रामखिलावन नेताम, टोकेश साहू, करण यादव, रितिक गाड़ा, लकेश ध्रुव, टेकराम सतनामी, अपने हाथ में लाठी, डण्डा एंव सत्यम नगारची चाकू लेकर घर आकर घर के कमरा अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करते हुये रंजित नवरंगे को लाठी डण्डा और चाकू से सभी लोगो ने हमला किया।कोमल नवरंगे, बीच बचाव करने गये तो कोमल नवरंगे को हाथ मुक्का, लाठी डंडे से मारपीट किये। एंव सत्यम नगारची अपने हाथ मे रखे चाकू से कोमल नवरंगे को मारा। जिसे ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल कुरूद ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है हमले में मृतक की बहु मालती नवरंगे। बेटे शेखर नवरंगे। जितेन्द्र नवरंगे। रमेश नवरंगे। रंजित नवरंगे। मारपीट में घायल हो गए। जिसे ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया।


कुरूद एसडीओपी रागिनी तिवारी ने बताया कि ग्राम कोडेबोड़ में सामान्य मारपीट की सूचना मिली थी। विवाद बढ़ने से एक ही मृत्यु हो गई। इस मामले के बाद बलवा और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। एसडीओपी रागिनी तिवारी ने यह भी बताया कि दोनों पक्ष थाना पहुंचे हुए थे।थाने में दोनों पक्षों ने मुलायजा करवाने से मना कर दिया। थाने से जाने के बाद फिर विवाद हुआ और विवाद बढ़ गया। बताया गया कि बलबा और हत्या के मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक आरोपी फरार है।

Pages