धमतरी में सांसद भोजराज नाग का नींबू काटने वाला बयान सामने आया है। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रेस वार्ता किया गया। इस दौरान पत्रकारों अवैध रेत खदान के सम्बन्ध में सवाल किया वहीं अधिकारियो के फोन नहीं उठाने पर भी सवाल किया गया। सांसद bhojraj नाग जो अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे उसके नाम से नींबू कांटने की बात कही।
दरअसल कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग धमतरी दौरे पर रहे।उन्होंने भाजपा कार्यालय में बिरसा मुंडा 150वीं जयंती को भव्य बनाने के लिए प्रेस किया।जिसमें 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने के लिए आवाहन किया गया है।वैसे तो कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग अपने बयान और अधिकारियों को हड़काने से पीछे नहीं हटते है।जिनका वीडियो काफी बार होती हैं।इस बार फिर कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग।अपने अलग ही अंदाज में अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने भोजराज नाग के पास अवैध खदान सहित अधिकारियों के फोन नहीं उठाने की बात पर कहा की अधिकारियो के नाम से नींबू काटेंगे की बात कही।
कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने अवैध रेत उत्खनन पर कहा की जहां अवैध कारोबार होंगे भाजपा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं अधिकारियों के फोन नहीं उठाने पर सांसद भोजराज नाग ने कहा जो अधिकारी फोन नहीं उठाते बात, नहीं करते, जनता की समस्या नहीं सुनता, उन सभी के लिए नींबू काटेंगे।

