-->

DNA UPDATE

BOLLYWOOD-लम्बे समय बाद कमबैक करने जा रही है ईशा देओल, एक दुआ का ट्रेलर हुआ रिलीज …

Mumbai-एक लंबे अरसे के बाद अभिनेत्री ईशा देओल फिल्मों में कमबैक करने जा रही है. फिल्म एक दुआ से फिर एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं. ईशा देओल लम्बे समय तक बड़े पर्दे से दूर रही। करीब 9 सालों बाद उनके फैंस उन्हें जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे. ईशा की फिल्म एक दुआ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.
इस फिल्म में एक ऐसी फैमिली की कहानी दिखाई है, जो काफी मेहनत से काम करने के बाद भी अपनी रोजमर्रा की जरुरतें पूरी नहीं कर पाता. इस फिल्म में ईशा एक मुस्लिम महिला के किरदार में हैं और उनकी बेटी भी है. इसमें उनके पति कहते हैं- मैं पूरी साल इतनी मेहनत करता हूं फिर भी ईंद पर उधारी मांगनी पड़ती है.