-->

DNA UPDATE

entertainment-दर्शकों को हंसाने के लिए फिर तैयार, अगस्त में टीवी पर फिर दिखेगा कपिल का जलवा।

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉपुलर टीवी शो द कपिल शर्मा शो अगस्त के महीने में फिर से टीवी पर वापसी करने जा रहा है। खबरों की मानें तो यह शो 21 अगस्त के दिन शनिवार को फिर से टीवी पर लौट सकता है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि जुलाई में ही यह कॉमेडी शो टीवी पर वापसी करेगा। शो के संचलाक ने अपनी बेटी के जन्म के बाद उसके साथ कुछ समय बिताने के लिए ब्रेक लिया था। इसके बाद लॉकडाउन खुलते ही इस शो की शूटिंग शुरू हुई थी, पर कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसका टेलीकॉस्ट नहीं हुआ।
पिछले हफ्ते ऐसी खबरें आई थी कि शो के निर्माता और स्टारकास्ट के बीच सैलरी को लेकर विवाद चल रहा है और इस वजह से यह शो देरी से टीवी पर वापसी करेगा। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि यह विवाद सुलझ गया है और जल्द ही यह शो टीवी पर वापसी करने वाला है। कपिल शर्मा जल्द ही पूरी कास्ट के साथ मिलकर शो की शूटिंग शुरू करेंगे।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने कमाल किया था और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। हालांकि इन दोनों के अलग होने के बाद लगातार दर्शक इस जोड़ी को मिस कर रहे हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर ने कहा था कि वो कपिल के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। अब यह भी देखना होगा कि क्या कपिल सुनील के साथ फिर से काम करेंगे और अगर ऐसा होता है तो इसमें कितना समय लगेगा। इन दोनों के फिर से साथ आने पर शो का हिट होना तय है।
कपिल ने कुछ समय पहले अपने शो के लिए नए लेखकों की मांग की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था "मैं नई प्रतिभा का स्वागत करते हुए बहुत ही खुश और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। कपिल शर्मा शो में नए एक्टर्स और राइटर्स का स्वागत है। नए लेखकों और अभिनेताओं से मिलने की उम्मीद है, जिनके अंदर एंटरटेनमेंट के लिए सही पैशन है।"