-->

DNA UPDATE

CORNA UPDATE: इन 7 जिलों में मिले सबसे अधिक CORONA POSITIVE मरीज, जानें आज की क्या है पूरी स्थिति ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना के 188 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 136 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत है.
छत्तीसगढ़ में 9 लाख 83 हजार 656 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 3 हजार 384 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 506 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 31 हजार 77 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.
आज रायपुर में 15, बलौदाबाजार में 13, बिलासपुर में 18, कोरबा में 11, जांजगीर में 22, जशपुर में 11 और बस्तर में 11 कोरोना मरीज सामने आए हैं.

देखें जिलेवार आंकड़े-