-->

DNA UPDATE

*DHAMTARI BREAKING :: बदनामी से मौत भली, एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर !!*

Dhamtari एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार गांव में चोरी का आरोप लगने के बाद बेज्जती से बचने के लिए यह परिवार ने ऐसा कदम उठाया है फिलहाल इनका उपचार जारी है और डॉक्टरों ने इन्हें खतरे से बाहर बताया है
दरअसल भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगदेही निवासी दिलीप यादव का परिवार सोमवार कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की है दिलीप यादव के पुत्र ने बताया कि गांव के ही पड़ोसी द्वारा चांदी के जेवर और 500 रुपए चोरी करने का आरोप उनके पिता के ऊपर लगाया गया है जिसके चलते पूरे गांव में उनके परिवार को शक की नजर से देखा जाता है इस बदनामी के डर से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर संजय वानखेड़े ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार जारी है सभी खतरे से बाहर है